सारंगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति लंबित, कार्यकर्ताओ में निराशा…

भाजपा का “संगठन पर्व” दिसंबर महिना से पूरे देशभर में प्रक्रियाधीन हैं इसी कड़ी में प्रदेश में भी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति होने के सहित सभी जिलों में नये जिला अध्यक्षों का चयन भी हो चुका हैं उसके पश्चात राज्य में भाजपा के नये प्रदेशाध्यक्ष का भी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हों गया हैं लगभग सभी मंडलों में पदाधिकारियों व कार्यकारिणी विस्तार की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में हैं
जहां पूरे प्रदेश में संगठन पर्व पूर्णता की ओर हैं वहीं सारंगढ बिलाईगढ़ जिला के सारंगढ़ सहित बरमकेला मंडल में पता नहीं किस कारणवश आज तक मंडल अध्यक्ष के नामों की घोषणा नहीं हो पाई हैं
नई नियुक्ति में देरी, से कार्यकर्ता नाखुश
सारंगढ़ बरमकेला मंडल में पुराने टीम से ही संगठन कार्य का संचालन हों रहा हैं दोनों मंडलों में प्रदेश और जिला भाजपा संगठनात्मक नियुक्त ही नहीं कर पा रही हैं जबकि भाजपा में संगठन के अनेक कार्यक्रम ऐसे होते हैं जो हर बूथ पर मनाया जाता हैं उनका नगर में मंडल स्तर तक भी नहीं मनाया जा रहा हैं इन सब गतिविधियों से कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष देखने को मिल रहा हैं
पार्टी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की नगण्य उपस्थित से नीरसता
विगत कुछ महिनों में अनेकों पार्टी कार्यक्रम हुए जिसमें कई आयोजन तों जिला स्तर में ही समाहित होकर रह गई नगर मंडल द्वारा मनाया ही नहीं गया
वहीं गत दिनों उपमुख्यमंत्री अरूण सावजी के अटल परिसर लोकार्पण हेतु सारंगढ़ आगमन पर भी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी दिखी जिस कारण उनका स्वागत सत्कार भी अपेक्षानुरूप नहीं दिखा वहीं गत मार्च के महीने में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जी भी शपथग्रहण में मुख्य अतिथि के रूप में आए थे तब भी नगर में एक दो बैनर फ्लेक्स ही लगा था अभी सारंगढ़ में सत्ताधारीदल भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच माहौल गरमाया हुआ हैं
कांग्रेस शिक्षा, चिकित्सा विभाग में व्यवस्थाओं में कमी, पहले तबादला फिर रोक वहीं बीज खाद की कमजोर आपूर्ति सहित कई मुद्दों पर सरकार को आए दिन घेरने में लगी हैं वहीं नगर से भी जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस आक्रामक हैं वहीं भाजपा संगठन की चुप्पी पार्टी के कार्यकर्ताओं को खटक रही हैं इसलिए कार्यकर्ता जल्द ही संगठन में बदलाव चाहती हैं
अब देखना हैं कि जिला संगठन इसे कैसे मैनेज करती हैं और कब तक मंडल अध्यक्षों की घोषणा करा पाती हैं..