सूरजपुर

*कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा: सूरजपुर जिले में 69 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न*



*सूरजपुर * छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष-2026 के अंतर्गत आज कक्षा 12वीं की जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी, मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास तथा विज्ञान के तत्व विषयों की परीक्षा जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

जिले में निर्धारित 70 परीक्षा केंद्रों में से 69 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई।                एक केंद्र में संबंधित विषय के परीक्षार्थी नहीं होने के कारण परीक्षा आयोजित नहीं हुई। आज की परीक्षा में कुल 6,278 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6,185 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 93 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।।

परीक्षा की निष्पक्षता एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिला एवं विकासखंड स्तर पर गठित उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित होती पाई गई। किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल का कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest