सूरजपुर

*एनएचएम कर्मचारीयों कि दो माह से वेतन लंबित,आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारी* ,,,



सूरजपुर/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण वे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

*एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष  डॉ अमित मिरी*
ने बताया कि होली जैसे बड़े त्यौहार के नजदीक होने के बावजूद कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी के बजाय चिंता साफ दिखाई दे रही है।।

*उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई* के इस दौर में बिना वेतन परिवार का भरण-पोषण, वृद्ध माता पिता की दवाई घर का किराया, इस परीक्षा के बच्चों का स्कूल का फीस, अत्यंत कठिन हो गया है। कर्मचारियों के सामने अपने बच्चों एवं परिवार के लिए त्यौहार की आवश्यक वस्तुएँ खरीद पाना भी संभव नहीं हो पा रहा है। यदि समय पर वेतन जारी नहीं हुआ तो इस बार भी होली फीकी रहने की आशंका है।।

*प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास* ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि में वर्षभर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को ही त्यौहार के समय वेतन के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। उन्होंने शासन एवं विभागीय अधिकारियों से कर्मचारियों की पीड़ा को गंभीरता से लेने की अपील की।

*उन्होंने यह भी प्रश्न उठाया कि* प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव एवं उच्च अधिकारीयों द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासनों के बावजूद वेतन जारी करने में देरी क्यों हो रही है? साथ ही एनएचएच कर्मचारियों की छ जायज मांगों को लंबित रखना उचित नहीं है।।

*संघ ने स्पष्ट किया कि* एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। यदि मजबूरी में कर्मचारी आंदोलन या हड़ताल का रास्ता अपनाने को बाध्य होते हैं तो इसका सीधा प्रभाव प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा।।

*एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. बृज लाल पटेल ने* शासन-प्रशासन से मांग है कि कर्मचारियों का लंबित वेतन तत्काल जारी किया जाए, ताकि वे अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक होली का त्यौहार मना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest