SARANGARH-BILAIGARH

बजट बना पूंजीपतियों का हथियार – विधायक



सारंगढ़ । केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट को लेकर विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने बजट को आम जनता के साथ खुला छलावा करार दिया है । उन्होंने कहा कि – यह बजट गरीब , किसान, मजदूर , महिलाओं और युवाओं की उम्मीद पर पूरी तरह खरा नहीं उतरता, बल्कि इसे बड़े पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। देश आज जिस महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहा है उस पर बजट पूरी तरह मौन है। आमआदमी रोज मर्रा की जरूरत के लिए जूझ रहा है, रसोई से लेकर शिक्षा तक खर्च बढ़ चुका है, लेकिन सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय उद्योग पतियों को लाभ पहुंचाने वाले प्रावधानों को प्राथमिकता दी है । श्रीमती  उत्तरी जांगड़े ने बताया कि – किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य , कर्ज माफी , सिंचाई और खाद बीज जैसी बुनियादी जरूरत पर बजट में कोई ठोस घोषणा नहीं की है । युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है लेकिन रोजगार सृजन और शिक्षा को लेकर सरकार की नियत और नीति दोनों सवालों के घेरे में है । यह बजट केवल आंकड़ों और भाषणों तक सीमित है , जमीनी सच्चाई से इसका कोई सरोकार नहीं है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest