रायपुर

*नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी मिले रायपुर कलेक्टर से सीमांकन की रखी मांग*



*रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* द्वारा 30 दिसंबर 2025 को राजा राम नाला जो की विप रोड स्थित है वह नाला अमलीडीह से होकर व्ही आई पी रोड के पास से गुजरता है उक्त नाले के बाजू से लगी हुई शासकीय डबरी स्थानीय निवासियों द्वारा एवं प्राप्त जानकारी के अनुसार एक एकड़ शासकीय भूमि एवं भूमि से लगा के शासकीय नाले में भूमाफिया द्वारा हो रहे बेजा कब्जे की शिकायत रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप जी से की थी
शिकायत के बाद निगम आयुक्त द्वारा रायपुर एसडीएम को पत्र लिख कर उक्त शासकीय भूमि ओर नाले का सीमांकन करवाने निर्देशित किया गया था
किंतु आज डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी सीमांकन रिपोर्ट का सार्वजनिक नहीं किया जाना समझ से परे है
समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई थी उक्त एक एकड़ शासकीय भूमि और नाले में हो रहे अवैध कब्जे पर कार्यवाही की जा रही है उक्त जानकारी प्राप्त होने के बाद
*नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* द्वारा  मौके पर जा कर स्वयं वस्तुतः स्थिति का अवलोकन किया तो केवल कार्यवाही के नाम पर छोटी सी दिवाल को बस ढहाया गया है
नाले की दिशा आज भी वही है कार्यवाही के नाम पर केवल खाना पूर्ति ही हुई है
*रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
ने रायपुर कलेक्टर से मुलाकात कर उक्त भूमि के सीमांकन रिपोर्ट की मांग की है इस के पूर्व में रायपुर नगर निगम आयुक्त महोदय को भी पत्र लिख कर सीमांकन की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की थी
किंतु जवाब नहीं मिलने पर आज रायपुर कलेक्टर को पत्र लिख पुनः सीमांकन की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है
शासन प्रशासन की आंख के सामने भूमाफिया द्वारा इतना बड़ा खेल खेला जा रहा है ओर प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं क्यों चुप है प्रशासन
क्या हम राजधानी रायपुर को भूमाफियाओं के लिए चारागाह बनाने जा रहे है क्या हो रहा है चिंता का विषय है भूमाफियाओं द्वारा बेजा कब्जा होता रहेगा यही मन्सा हो गई है
इतनी बेशकीमती सरकारी जमीन जानकारों के अनुसार 1 एकड़ की सरकारी भूमि ओर नाले पर खुले आम कब्जा किया गया किस की शह पर ओर किस के कहने पर कौन इस खेल का बड़ा खिलाड़ी है उस को सामने लाने में क्यों ढिलाई हो रही है
रायपुर नगर निगम एवं जिला प्रशासन आंखें बंद कर के सो रहा है करोड़ों की भूमि का बंदर बाट हो रहा है
*नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* द्वारा निगम एवं जिला प्रशासन से कुछ सवाल है जिस के जवाब सार्वजनिक होने चाहिए
उक्त स्थल की सीमांकन रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक ना होना किसी षड्यंत्र को जन्म दे रही
उक्त शासकीय भूमि एवं नाले में जिस भी भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है उन पर अभी तक एफ आई र दर्ज नहीं करवाई गई है क्यों
प्रशासन द्वारा किस भू माफिया को बचाने का प्रयास किया जा रहा है यह कब्जा शासन प्रशासन के मिली भगत से हो रहा है क्या
इन सब सवालों के जवाब सार्वजनिक किए जाने चाहिए
उक्त बेस कीमती शासकीय भूमि एवं नाले में हुए कब्जे पर अगर नगर निगम प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कार्यवाही नहीं की गई तो सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ी जाएगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest