BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

बाग़वानी खेती में लागत कम व आमदनी अधिक – संजय भूषण पाण्डेय



सारंगढ़ । एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत 9 जनवरी से 13 जनवरी तक शा. उद्यान बेलटीकरी में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में जिले के 100 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे रहे। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि – जिला अध्यक्ष बनने से पहले मैं स्वयं किसान था, इसलिए किसानों की समस्याओं को भली – भांति समझता हूं। उन्होंने कहा कि – धान की खेती में लागत अधिक और आमदनी अपेक्षाकृत कम होती है , साथ ही यह साल भर की मेहनत मांगती है । इसके विपरीत बागवानी फसलें एवं साग-सब्जी की खेती में लागत कम और आमदनी अधिक होती है । उन्होंने किसानों से अपील की कि – मौसम के अनुसार वर्ष भर साग-सब्जी एवं बागवानी फसलों का उत्पादन करें, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो सके । कार्यक्रम में स . संचालक उद्यान, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मार्ग दर्शन में बागवानी प्रौद्योगिकी संस्थान नोएडा से आए विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । उद्यानिकी फसलों पर विस्तृत तकनीकी जानकारी डॉ. डी.सी. शर्मा एवं एलपी. सिंह द्वारा प्रदान की गई प्रशिक्षण के दौरान किसानों को उच्च तकनीक से सब्जी उत्पादन, फूलों की आधुनिक खेती, उन्नत किस्मों का चयन, पौध संरक्षण, सिंचाई प्रबंधन एवं बाजार से जोड़ने की रण नीतियों की जानकारी दी गई । किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें परंपरागत खेती के साथ – साथ व्यावसायिक बागवानी की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest