“फेसबुक पर RILU ऐप का जाल: छत्तीसगढ़ के युवाओं को बना रहा निशाना”

एक संदिग्ध मोबाइल एप्लीकेशन RILU ऐप फेसबुक पर विज्ञापन के जरिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा है। विज्ञापन में दावा किया जा रहा है कि अंबिकापुर की 10 हजार लड़कियां इस ऐप पर एक्टिव हैं ।
साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के ऐप्स का मुख्य उद्देश्य युवाओं का निजी डेटा इकट्ठा करना होता है, जिससे ऑनलाइन ठगी, ब्लैकमेलिंग और वित्तीय फ्रॉड की आशंका बढ़ जाती है। ऐप इंस्टॉल करते ही मोबाइल से कॉन्टैक्ट लिस्ट, फोटो, वीडियो, लोकेशन, ओटीपी और बैंकिंग से जुड़ी जानकारियां एक्सेस मांगी जाती हैं ।
विज्ञापन में “हजारों लड़कियों के एक्टिव होने” का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत में अधिकतर प्रोफाइल फर्जी या बॉट द्वारा संचालित होती हैं। कई मामलों में शुरुआत में चैटिंग के बाद यूजर से पैसे मांगे जाते हैं, प्रीमियम मेंबरशिप के नाम पर भुगतान कराया जाता है, और निजी फोटो/वीडियो लेकर ब्लैकमेल किया जाता है ।


