SARANGARH-BILAIGARH

*सारंगढ़ बिलाईगढ़ में फर्जी पत्रकारों का आतंक*





सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में फर्जी पत्रकारों का मामला सामने आया है, जिसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। सरपंचों ने शिकायत की है कि ये फर्जी पत्रकार अवैध रूप से धन इकट्ठा कर रहे हैं और लोगों को धमकाते हैं।

लेकिन सोचने वाली बात ये है कि क्या ये पहली बार हुआ है? जो अभी गलत के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उनकी भी तो मित्रता रही है कुछ महीने पहले तक। योग्यता नहीं, बात करने का ढंग नहीं, इन फर्जियों को पत्रकार नाम क्यों दिया जाता है?

एक सच्चा पत्रकार ईमानदार आज भी मिलेंगे, लेकिन अवैध रूप से धन इकट्ठा किया हुआ फर्जी लोगों की गिनती नहीं है। अवैध वसूली से कार, महंगे फोन, सोचने वाली बात है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले भी तो यही हैं। इनका गिरोह है फर्जियों की।

आज पता चला है क्या वसूली कर रहे हैं? इनकी चालाकी तो देखिए, पकड़े गए वो चोर जो छुपे हैं उनका क्या करें? स्कूल, हॉस्पिटल, बड़े बड़े बिजनेस मेन, कपड़े की दुकान से लेकर पान ठेले तक को परेशान करते हैं। ये किसी को नहीं दिखता।

जैसे ही कोई बड़ा मामला सामने आया, उनमें भी तो हिस्सा ढूंढने लगते हैं। ये सच्चाई कौन दिखाएगा? लाखों करोड़ों पचा गए। स्थानीय नागरिक कुछ गलत किया है या राजनीति का हिस्सा है तो खबर नहीं दिखाते। इसलिए क्यों कि महीने इनके बंधे हुए होते हैं।

आज अगर निष्पक्ष पत्रकार की बात कर रहे हैं तो अपनी कलम की कसम खाइए और केवल सच दिखाए। फर्जियों का भरा समंदर है, ये छोटी छोटी मछलियों से कुछ नहीं होगा। वसूली बाजों की सच्चाई दिखानी है तो खुद को सच्चा बनाओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest